फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असि के तट पर हरित पट्टी बनाने का श्रीगणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पौराणिक नदी असि के पुनर्जीवन की दिशा में रविवार को बड़ा कदम उठाया गया। सामाजिक संगठनों की पहल पर असि के तट पर हरित पट्टी विकसित करने का काम शुरू हो गया। नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही समेत बार एसोसिएश के पदाधिकारियों, पर्यावरणविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नदी को नया जीवन देने के लिए श्रमदान करने के साथ ही पौधरोपण किया। असि नदी मुक्ति अभियान के तहत य़मुना मिशन की ओर से सहोदरवीर पुल से रवींद्रपुरी के बीच हरित पट्टी के विकास के क्त्रस्म में 80 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के अलावा धर्म संघ शिक्षामंडल के महमंत्री जगजीतन पांडेय, नदी विषेशज्ञ प्रो. यूके चौधरी, भूगोलवेत्ता प्रो. राणा पीबी सिंह ने असि नदी के तट पर पौधरोपण किया। नगर आयुक्त ने असि की गहराई और चौड़ाई बढ़ाने के लिए तटलहटी के साथ ही किनारों पर जेसीबी से चल रही खुदाई का निरीक्षण किया। उन्होंने जनसहयोग से नदी के कायाकल्प के लिए कराए जा रहे कार्यों की सरहना की। हर संभव मदद भरोसा भी दिलाया। दी सेंट्रल बार एशोसिएसन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि असि नदी की मुक्ति के लिए जरूरत पड़ने पर अदालती प्रक्त्रिस्या भी शुरू की जाएगी। असि मुक्ति अभियान के संयोज़क कपींद्र तिवारी, इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक प्रो. अवध नारायण त्रिपाठी, यमुना मिशन के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सेठ, यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अरूण त्रिपाठी, गंगा रक्षा आंदोलन के संयोजक डा आनंद प्रकाश तिवारी, काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक घनश्याम जायसवाल, पर्यावरणविद् प्रो टीके सिन्हा, तमसा मुक्ति अभियान के संयोजक सुनील राय, भजन गायक राकेश तिवारी, लोक समिति के नंदलाल मास्टर, अग्रणी भारत संस्था के अक्षयबर सिंह ने नदी तट पर श्रमदान केबाद पौधरोपण कर हरित पट्टी के विकास की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें