फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो आ गई ठंड!: जल्द ही शुरू हो जाएंगे वाराणसी के 12 रैन बसेरे, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Tue, 03 Dec 2024 09:20 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

ठंड बढ़ने के साथ ही वाराणसी नगर निगम द्वारा रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का काम किया जा रहा है। 12 स्थायी रैन बसेरों में से कुछ चालू भी हो गए हैं। 
विज्ञापन
रैन बसेरा - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड बढ़ने के साथ नगर निगम रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने में जुट गया है। 12 स्थायी रैन बसेरों में से कुछ चालू हो गए हैं और बाकी इसी सप्ताह चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा ठंड बढ़ने के साथ अस्थायी रैन बसेरे खोलने की भी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


पिछले साल स्थायी और अस्थायी मिलाकर 23 रैन बसेरों को चालू किया गया था। इस बार भी रैन बसेरों में सभी सुविधाएं मुकम्मल कराने का निर्देश नगर आयुक्त अक्षत वर्मा दे चुके हैं। उन्होंने सभी रैन बसेरों में साफ चादर, तकिया, कंबल और शौचालय का बेहतर इंतजाम करने को कहा है। इसके साथ ही यहां पर नियमित साफ-सफाई और फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग को दी है। 

हर रैन बसेरों की नियमित देखरेख और निरीक्षण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। स्थायी रैन बसेरों में सिटी स्टेशन के सामने, कोतवाली वार्ड चौकी के ऊपर, शिवदासपुर, चौक, नदेसर, कैंट, इंग्लिशिया लाइन, नगवां, चौकाघाट, शिवपुर, राजघाट, दशाश्वमेध को चालू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन ने बताया कि इस सप्ताह सभी रैन बसेरे पूरी तरह से चालू हो जाएंगे। 12 स्थायी रैन बसेरे हैं जबकि ठंड बढ़ने के साथ और अस्थायी रैन बसेरे भी चालू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें