फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में मौसम का बदल रहा मिजाज, अगले सप्ताह से कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

Tue, 03 Dec 2024 09:02 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update : काशी में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिन में धूप का असर भी अब कम हो रहा। वहीं रात में ठंड से राहत नहीं है। उधर, मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अगले हफ्ते ठंड और बढ़ने के आसार हैं।  
विज्ञापन
Varanasi Weather News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पछुआ हवा की वजह से दो दिनों से मौसम में नमी है। दिन में धूप होने से हवा का असर कम है लेकिन रात में ठंड से राहत नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह कोहरे और हल्की ठंड के बीच हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ, लेकिन ठंड महसूस होती रही। 

विज्ञापन


उधर, रविवार को अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह से कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ने के भी आसार है। तापमान में गिरावट की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें