फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पहली से 12वीं तक के विद्यार्थियों की बनेगी 12 अंकों की अपार आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्लिक पर मिलेगी पूरी जानकारी, शैक्षिक कुंडली की तैयारी तेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी/ सार्थक पांडेय
वाराणसी। निजी और सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की पहचान अब अपार आईडी से होगी। इसमें भी आधार कार्ड की तरह 12 अंकों का एक खास आइडेंटिफिकेशन नंबर होगा। 12 अंकों में विद्यार्थियों की फोटो और सारी जानकारी होगी। इसमें एक बार कोड होगा, जिसे स्कैन करने पर विद्यार्थी की सारी जानकारी दिख जाएगी। जिले में कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए इसे अनिवार्य किया गया है।
वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी योजना के तहत राज्य के स्कूल शिक्षा परिषद ने कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि विद्यार्थी किस राज्य के स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। अपार आईडी स्कूलों के बीच छात्रों के ट्रांसफर की व्यवस्था को आसान बना देगा। इससे विद्यार्थियों की पहचान और सशक्त होगी। इस यूनिक आईडी से शिक्षा विभाग स्कूल छोड़ने वाले स्टूडेंट्स को ट्रैक कर उन्हें वापस जोड़ने का कार्य आसानी से कर सकेंगे। बिना अपार आईडी के इस समय स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को घर-घर जाकर शिक्षक ढूंढते हैं। आईडी बनने के बाद इस समस्या से शिक्षकों को छुटकारा मिलेगा। सभी निजी और सरकारी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को भारत सरकार द्वारा 12 अंकों की एक यूनिक आईडी दी जाएगी।
विज्ञापन

अपार आईडी के फायदे
यह आईडी नंबर विद्यार्थियों की सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड, जैसे डिग्रियां, छात्रवृत्तियां, पुरस्कार और अन्य उपलब्धियों को डिजिटल रूप से संग्रहीत करेगा। यदि आप किसी स्कूल या कॉलेज में पढ़ रहे हैं, तो आपको abc.gov.in पर वन नेशन वन आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट से आईडी प्राप्त कर सकेंगे।
कैसे बनेगी अपार आईडी
किसी भी विद्यालय में विद्यार्थियों की अपार आईडी के नामांकन की प्रक्रिया तभी शुरू होगी जब उनके माता-पिता सहमति देंगे। अभिभावकों को ये अधिकार होगा कि वो अपनी सहमति कभी भी वापस ले सकते हैं। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि छात्रों का डेटा केवल आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सरकारी एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की तरफ से इसकी शुरुआत की गई है, सभी विद्यालयों को आदेश दिया गया है। जल्द ही विद्यार्थियों की अपार आईडी बना दी जाएगी। इसके बनने से विद्यार्थियों की शैक्षिक कुंडली एक जगह एकत्रित होगी। - अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, वाराणसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें