फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में सफाई के निरीक्षण में 12 गैरहाजिर, वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ के निर्देश पर जिले के 110 गांव में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 12 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनका वेतन रोका गया।
विज्ञापन

विकास खंड काशी विद्यापीठ के ग्राम घमहापुर, अनंतपुर में 1-1, बड़ागांव के कुसुमरा में 1, सेवापुरी के ग्राम सीखडी में 1, चोलापुर के ग्राम ताड़ी एवं जरियारी में 1-1 हरहुआ के ग्राम गोकुलपुर, प्रतापपट्टी में 1-1 सहित कुल 8 सफाई कर्मी अपने तैनाती की ग्राम पंचायत में अनुपस्थित पाए गए। जिसके फलस्वरूप उनका वेतन काटते का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी ने दिया।
विज्ञापन

सेवापुरी में ग्राम भिटकुरी में 1 ग्राम विकास अधिकारी एवं महंगीपुर में 1 ग्राम पंचायत अधिकारी, विकासखंड चिरईगांव के ग्राम मिश्रपुरा में 1 ग्राम विकास अधिकारी, एवं काशी विद्यापीठ के अन्नतपुर ग्राम में 1 ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कोविड महामारी में अपने दायित्वों का निर्वहन न करने तथा अपने कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर इनका वेतन काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें