बाबतपुर। वाराणसी से बैंकॉक जाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मंगलवार को पहुंचे एक यात्री से विदेशी करेंसी बरामद की गई। यात्री को डीआरआई की टीम ने हिरासत में लिया है जबकि एक अन्य यात्री टीम की पकड़ में नहीं आ सका।
डीआरआई की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडिगो के विमान से दो यात्री विदेशी करेंसी लेकर विदेश जाने की फि राक में हैं। इस आधार पर डीआरआई की टीम ने एयरपोर्ट से एक यात्री को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए यात्री महेंद्र कुमार को लेकर टीम शहर आ गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उसके पास कौन-कौन से देश की कितनी करेंसी मिली है। वह सूटकेस में रखे शर्ट की कालर में करेंसी भरकर सिलाई करवाने बाद प्रेस करवा दिया था। कुछ करेंसी पैंट में भी इसी तरह रखी गई थी। सूत्रों कि माने तो सोमवार को भी यात्री आया था लेकिन डीआरआई की टीम के एयरपोर्ट पर होने की सूचना मिलते ही वह पार्किंग से ही भाग गया था।