वाराणसी। इलाहाबाद-कानपुर खंड पर रूमा-चकेरी स्टेशनों के मध्य 20 अप्रैल को पूर्वा एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने से ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया था। इस पर 15003/15004 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। 24 से 28 अप्रैल तक गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस इलाहाबाद सिटी से कानपुर अनवरगंज तक आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। अनवरगंज से प्रस्थान करने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस 25 से 29 अप्रैल तक कानपुर अनवरगंज से इलाहाबाद सिटी तक निरस्त रहेगी।