फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा की तारीख में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। 25 और 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षाओं को टाल दिया गया है। 25 को होने वाली परीक्षा अपने नई तारीख छह मई और 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षाएं आठ मई को संपन्न होंगी। यह जानकारी कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्या ने दी है। सेमेस्टर परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। इसमें लगभग 72 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ के स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं 22 अप्रैल से दो पालियों में चार मई तक चलेगी। वाराणसी सहित छह जिलों के करीब 72000 परीक्षार्थियों के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सर्वाधिक 16 केंद्र वाराणसी में बनाए गए हैं। वहीं बलिया में इस वर्ष एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश पत्र तीन दिनों के भीतर ऑनलाइन होने की संभावना है।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, गंगापुर परिसर, हरिश्चंद्र पीजी कालेज, सुधाकर महिला पीजी कालेज, डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कालेज, जीवनदीप महाविद्यालय, सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय, महादेव पीजी कालेज, डॉ.शशिकांत सिंह महाविद्यालय, पं. राम प्रवेश चौबे महाविद्यालय, बलदेव पीजी कालेज, जगतपुर पीजी कालेज, डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज, महाराजा बलवंत सिंह पीजी कालेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय, व कालिकाधाम पीजी कालेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें