फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतारी जाने लगीं हेरिटेज पोल पर लगी एलईडी लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दीपावली, नया वर्ष, प्रवासी भारतीय सम्मेलन और होली के दौरान रंगीन एलईडी लाइटों से जगमगाने वाला शहर अब चुनावी महौल में बदरंग होने लगा है। इसकी वजह यह है कि हेरिटेज पोल पर लगाई गई रंगीन एलईडी लाइटों की अवधि पूरी हो चुकी है। लिहाजा टेंडर लेने वाली कंपनी अब उसका हटा रही है।
विज्ञापन

शहर को दुधिया प्रकाश से प्रकाशमान करने के लिए सभी मार्गों पर हेरिटेज पोल लगाए गए है। इन हेरिटेज पोल पर दीपावली के समय शहर में एलईडी लगाने वाली कंपनी ने ट्रायल के रूप में एलईडी के झालरों को लगवाया, जो काफी अकर्षक लग रहा था। इसी बीच जब 21 से 23 जनवरी के बीच होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान पूरे शहर को सजाया जाने लगा। इस पर शहर के सभी हेरिटेज पोल पर एलईडी लाइटों को लगाने का टेंडर हुआ। ठेका लेने वाली कंपनी ने पूरे शहर को सजा दिया, जो देखने में काफी आकर्षक लग रहा था। लेकिन टेंडर समाप्त होने के बाद नगर निगम ने कंपनी को अपनी लाइटों को हटाने का आदेश दिया, जबकि एलईडी लाइटें अब तक लगी हुई थीं, लेकिन धीरे धीरे कंपनी अब अब लाइटों को हटा रह है। इसको लेकर नगर निगम के अधिशासी अभियंता अजय राम ने कहा कि टेंडर समाप्त होने के बाद कंपनी के कर्मचारी अभी उन्हीं लाइटों को हटवा रहे हैं जहां या तो खराब हो चुकी हैं, या फिर लाइटों से किसी प्रकार के शार्ट सर्किट होने का खतरा है। धीरे धीरे सभी को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें