फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कॉलेज के छात्र की हत्या के मामले में पांच पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज के बीकॉम के छात्र विवेक सिंह की हत्या के मामले में छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अनुपम नागवंशी उर्फ कुंदन सहित पांच के खिलाफ शिवपुर थाने में सोमवार सुबह एफआईआर दर्ज की गई। यह कार्रवाई विवेक के पिता रणधीर सिंह राणा की तहरीर पर की गई। पुलिस वारदात की वजह छात्रसंघ चुनाव की रंजिश से लेकर रेलवे के ठेके तक के विवाद को मानकर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

नामजद आरोपियों के 15 करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की छह संयुक्त टीमें चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और बिहार के भभुआ रवाना की गई है।
आजमगढ़ जिले के तरवां थाना के जामूडीह निवासी विवेक यूपी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिता रणधीर के अनुसार, वह रविवार रात सेकेंड हाउस हॉस्टल के कमरा नंबर 10 में बेटे से मिले। वह बाहर निकले तो विवेक उन्हें बाहर छोड़ने आया। पीजी हॉस्टल के पास घात लगाकर बैठे अनुपम नागवंशी, अंकित सिंह उर्फ सेंगर, राहुल राजपूत, पवन सिंह उर्फ चिंटू और एक अज्ञात युवक ने विवेक को देख कर शोर मचाया कि विवेक को जान से मार डालो। इसके साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर विवेक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस रात करीब तीन बजे विवेक का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। पांच घंटे चले पोस्टमार्टम के दौरान विवेक के सिर, सीने, कनपटी सहित शरीर के अन्य हिस्सों से पांच गोली निकाली गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया और वे जामूडीह रवाना हो गए।
पठन-पाठन रहा ठप
विवेक की हत्या के बाद यूपी कॉलेज में तनाव को देखते हुए रविवार रात ही फोर्स तैनात कर दी गई थी। तीन क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सात थानेदार फोर्स और एक कंपनी पीएसी के साथ कॉलेज परिसर में चक्रमण करते रहे। सोमवार को पठन-पाठन ठप रहा। अध्यापक पहुंचे, कार्यालय भी खुले, लेकिन सभी डरे हुए थे। यूपी कॉलेज के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों के चेहरे पर भी दहशत दिखी।
न सीसी कैमरे और न ही स्ट्रीट लाइट जलती है
यूपी कॉलेज कहने को तो शहर के पुराने प्रतिष्ठित कॉलेज में से एक है, मगर पुलिस की तफ्तीश में न तो सीसी कैमरे लगे दिखे और न ही स्ट्रीट लाइट जलती दिखी। कॉलेज के गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन वह आने-जाने वालों की जांच नहीं करते हैं। शिवपुर पुलिस के अनुसार, कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं।
दो बाइक से आए थे हमलावर, करीब से मारी गोली
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवेक की हत्या करने वाले आरोपी दो बाइक से आए थे। ताइक्वांडो में महारत हासिल किए विवेक को बेहद करीब से गोली मारी गई। जब हमलावर आश्वस्त हो गए कि उसकी मौत हो गई है, तब सभी भाग गए। पुलिस को कॉलेज के आसपास लगे सीसी कैमरे से फिलहाल कोई खास मदद नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें