फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में युवक की पिटाई के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहता। ससुराल गए लोहता थाना क्षेत्र के मनोरथ पुर गांव निवासी एक युवक की ससुर, सास व पत्नी सहित कई लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल होने के कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में सास, ससुर, पत्नी सहित छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मनोरथ पुर गांव के रोहित (24) पेशे से पेंटर था। 27 जून 2018 को हुकुलगंज के नगीना देवी के साथ उसकी कोर्ट मैरिज हुई थी। परिवार के लोगों ने बताया की 27 जनवरी को रोहित घर से काम पर निकला। जब शाम तक घर नहीं आया तो परिवार के लोग खोजते हुए उसके ससुराल गए। पड़ोस में रहने वाली रोहित की बहन पूनम बताया कि रोहित ससुराल आया था। जब परिवार के लोग ससुराल पहुंचे तो उसकी हालत को देखकर पहले दीनदयाल हॉस्पिटल ले गये। वहां से बीएचयू ले आए। फिर लोहता के एक निजी चिकित्सालय में उसे भर्ती कराया। जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। रोहित के पिता बिहारी लाल की तहरीर पर रोहित की सास मुन्नी देवी, ससुर राम रूप, पत्नी नगीना देवी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रोहित तीन भाइयों मे दूसरे नंबर का था। पिटाई का कारण नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें