फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बापू’ की वापसी का दिन है प्रवासी भारतीय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दुनिया भर में बसे प्रवासियों से नाता जोड़ने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस की शुरुआत 2003 में हुई थी। दरअसल, नौ जनवरी को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से स्वदेश लौटे थे, इसीलिए प्रवासी भारतीय दिवस नौ जनवरी को मनाया जाता है।
विज्ञापन

15वें प्रवासी दिवस को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। कारण, 21 जनवरी से दुनिया भर से प्रवासी काशी की धर्म, कला और संस्कृति को जानने आ रहे हैं। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस दिवस को मनाने के पीछे अप्रवासी भारतीयों की भारत के प्रति सोच, उनकी भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही उनकी अपने देशवासियों के साथ सकारात्मक बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना है। इसके अलावा यह भारत के लोगों की उपलब्धि और देश की उनसे अपेक्षा, 110 देशों में अप्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बनाना सहित अन्य विषयों पर केंद्रीय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें