फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा लगवाने में प्रबंधकों ने जताई असमर्थता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों के प्रबंधकों ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने में असमर्थता जता दी है। उनका कहना है कि परीक्षा के लिए वो वायस रिकार्ड वाले सीसीटीवी कैमरा नहीं लगवा सकते। इसके लिए उन्होंने आर्थिक मजबूरी जताई है। गुरुवार को प्रबंधकों ने अपनी सात सूत्री मांगों का पत्र कुलपति को सौंपा।
विज्ञापन

प्रबंधकों ने ये भी मांग रखी कि जो महाविद्यालय बेदाग हैं, जहां नकल की शिकायत नहीं पाई गई, उन्हें स्वकेंद्र की सुविधा दी जाए। इससे विद्यार्थियाें को सहूलियत होगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र बनाने के मानक भी घोषित करने की मांग रखी। परस्पर केंद्र न बनाया जाए। स्ववित्तपोषी अध्यापकों को भी प्रैक्टिकल के लिए नियुक्ति किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्थायी संबद्धता और एनओसी के निर्णय जारी करने की बात भी कही। कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में घनश्याम पीजी कालेज के नागेश्वर सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीश चौबे, राज प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें