फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाके में घायल दस माह की विधि ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा निवासी रिंकू भारती उर्फ कुणाल सिंह के मकान में हुए धमाके में घायल उसकी बेटी विधि (10 माह) की उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। हादसे के बाद भाई के साथ भागे रिंकू को पुलिस अभी तक तलाश नहीं सकी है। मंडुवाडीह थाने में रिंकू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस बीच एसएसपी ने माना है कि धमाके के बाद ध्वस्त हुए घर में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था।
विज्ञापन

बच्ची विधि की मौत के बाद लहरतारा धमाके में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। बुधवार को शकील (27) और मेवालाल गुप्ता (58) की मौत हो गई थी। गुरुवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए। धमाके में घायल रिंकू की भांजी चिंकी बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती है। वहीं, मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किए गए रिंकू के दूसरे किरायेदार आरिफ उर्फ अब्दुल्ला (26) की हालत चिंताजनक बताई गई है।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रिंकू वर्षों से पुलिस की मिलीभगत से अवैध तरीके से पटाखे बेचता था। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में इस वर्ष खुद भी पटाखे तैयार कराने की फिराक में था। पटाखों में आग लगने से ही धमाका हुआ और बच्ची सहित तीन लोगों की जान गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें