फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों के जयघोष से बम-बम हुई काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरियों के जत्थे का वाराणसी पहुंचने का सिलसिला रविवार देर रात तक जारी रहा। बाबा को जल चढ़ाने के लिए काशी आने वाले रास्ते कांवरियों के बोल-बम के जयकारों से गूंज उठे। मंदिर की ओर जाने वाले हर रास्ते पर केसरिया वस्त्रों में कांवरियों का जत्था नजर आ रहा था। हाल यह रहा कि रविवार की देर रात तक भारी संख्या में कांवरियों ने बैरीकेडिंग में लाइन लगा ली और पूरी रात लाइन में ही गुजारी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से बाबा विश्वनाथ के दरबार में कांवरियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। कांवर लेकर काशी पहुंचे कांवरियों ने पहले गंगा में डुबकी लगाई फिर वहां से जल लेकर बाबा दरबार पहुंचे। शाम होते ही कांवरियों की संख्या बढ़ गई। लक्सा से लेकर छत्ताद्वार और छत्ताद्वार से चौक तक कांवरियों के लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही शहर में लगभग 10 से अधिक स्थानों पर कांवरिया शिविर में शुरू हो गए। इलाहाबाद से वाया बाइपास और गाजीपुर की ओर से वाया आशापुर, सारनाथ व पांडेयपुर होते हुए कांवरियों का जत्था काशी पहुंचने लगा था। गोदौलिया से लेकर दशाश्वमेघ घाट और कांवरिया शिविर कांवरियों से पट गए। विश्वनाथ मंदिर के अलावा मृत्यंजय महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव,गौरी केदारेश्वर महादेव, गौतमेश्वर महादेव, अहिलेश्वर महादेव, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, शूलटंकेश्वर महादेव समेत प्रमुख शिवालयों में दर्शन पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
कर्दमेश्वर महादेव में आज उमड़ेंगे दर्शनार्थी
वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को कर्दमेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिए आसपास के इलाकों से हजारों दर्शनार्थी उमड़ेंगे। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है वही प्रशासनिक स्तर से दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है। ग्राम प्रधान गोपाल जी पटेल और समाजसेवी जितेंद्र केशरी ने बताया कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते में जलभराव की शिकायत की गई लेकिन कोई उसे ठीक करने कोई भी नहीं पहुंचा। समाजसेवी जितेन्द्र केशरी ने बताया कि सफाई का अभाव है और शाम होते ही तालाब के किनारे सीढ़ियों पर शराबियों व नशेड़ियों का जमघट लग जाता है। इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें