फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में दो समुदायों के बीच चले ईंट-पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही में दो समुदायों में पथराव, 20 गिरफ्तार
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में हुए विवाद को लेकर भिड़े दोनों पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
नई बाजार (भदोही)। तीन दिन पूर्व आर्केस्ट्रा में नर्तकी से छेड़छाड़ को लेकर
भदोही कोतवाली के नई बाजार पुलिस चौकी अंतर्गत फत्तूपुर अमरौना गांव में उपजे विवाद ने शनिवार को सांप्रदायिक रंग ले लिया। ईद के दिन दोनों समुदायों में जमकर चले ईंट-पत्थर चले। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू पा लिया गया। दोनों पक्षों से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गांव में एहतियान पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

13 जून को जौनपुर के भवानी ठाठर गांव से अमरौना दलित बस्ती के रामजीत गौतम के घर बारात आई थी। रात में आर्केस्ट्रा चल रहा था, जिसमें गांव के युवक भी पहुंचे थे। बस्ती के लोगों का आरोप है कि पड़ोसी मुहल्ले के एक अन्य समुदाय के कुछ युवक नर्तकियों से छेड़छाड़ करने लगे। इसे लेकर मारपीट की नौबत आ गई थी किंतु बड़ों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया। शनिवार को ईद की नमाज के बाद दोनों पक्षों के दो युवकों में पुराने मामले को लेकर बहस होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जुट गई व देखते ही देखते मारपीट व पथराव शुरू हो गया। जानकारी मिलने पर एडीएम राम सिंह वर्मा, एएसपी डॉ. संजय सिंह, एसडीएम सुनील यादव और सीओ अभिषेक पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात पर काबू किया। कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें