फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवाद बनाएं, जनता के करीब जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीवी रामा शास्त्री शुक्रवार को जिले में पहुंचे। उन्होंने कोइरौना थाना, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय के अलग-अलग विभागों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने के साथ पौधरोपण किया। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों और थानाध्यक्षों से कहा कि वे जनता से बेहतर संवाद बनाकर रखें। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही उनसे सख्ती से निपटें।
विज्ञापन

जिले के वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे एडीजी जोन पीवी रामा शास्त्री सुबह करीब 10 बजे कोइरौना थाने पर पहुंचे। यहां साफ सफाई के साथ मालखाना, असलहे, हवालात, मेस, कार्यालय, आवास आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद सभी अभिलेखों को देखा। थाने पर आए क्षेत्रीय लोगो से रूबरू हुए पुलिस की और बेहतरी के लिए सुझाव मांगे। क्षेत्रीय लोगों ने कोइरौना थाना परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मांग की। लखनपुर भदरांव निवासी श्रीराम स्वर्णकार ने अपनी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत तो एडीजी ने थाना दिवस पर पीड़ित के समस्या समाधान का निर्देश मातहतों को दिया। इस मौके पर एसपी सचिंद्र पटेल, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ वीके सिंह, रामकरन, एसओ इंद्रभूषण, विनोद तिवारी, राहुल दूबे, रुद्रपति दूबे, मिश्रीलाल आदि रहे। इसके पूर्व पुलिसकर्मियों ने एडीजी को सलामी दी। पुलिस लाइन में एडीजी ने रेडियोशाखा के भवन का शुभारंभ किया। पुलिस लाईन में भोजनालय, आरक्षी बैरकों, एमटी शाखा, यातायात कार्यालय, यूपी100, फायर बिग्रेड का रेस्पॉन्स टाइम चेक किया। क्राइम ब्रांच, शस्त्रागार, क्वार्टर गार्द का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद सरपतहां में पुलिस कार्यालय के रिसेप्शन कक्ष का शुभारंभ कर विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। एडीजी ने पुलिस पर्सन आफ मंथ बने पुलिसकर्मियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। दोपहर बाद एडीजी ने प्रभारी निरीक्षकों संग बैठक कर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कहा। पूर्व की घटनाओं का अनावरण करने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति के अनमोल धरोहर है, इनके बिना हमारा जीवन असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें