ज्ञानपुर। शहर के हरिहर नाथ मंदिर में रविवार को बर्फानी ग्रुप की ओर से शनिदेव धाम का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शनिदेव का अलौकिक शृंगार कर आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
जय बाबा बर्फानी ग्रुप के अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि सिद्धपीठ हरिहर नाथ मंदिर में 22 अप्रैल 2017 को शनिदेव की मूर्ति का अनावरण किया गया था। इसके स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को बर्फानी ग्रुप की ओर से शनिदेव का स्थापना दिवस मनाया गया। शनिदेव के हवन पूजन के बाद गीत भजन के माध्यम से शनि महिमा का बखान किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शाम पांच बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें पांच सौ से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में मुख्य रूप से बर्फानी ग्रुप के त्यागी जी महराज, सुनील दूबे, विजय देव, महेंद्र ओझा, राजेश देववंशी आदि लोगों ने आयोजन को सम्पंन कराने में अपना योगदान दिया है।