मऊ। मस्तिष्क ज्वर पर नियंत्रण को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक डीएम प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसके लिए दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक कार्यक्रम चलेगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
डीएम ने कहा कि सरकार द्वारा मस्तिष्क ज्वर को खत्म करने के लिए टीकाकरण के साथ बचाव के उपाय को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिये समिति के समस्त अंग अपने दायित्व को ठीक ढंग से तालमेल बना कार्य करे। दो अप्रैल से 16 अप्रैल तक टीकाकरण के विशेष अभियान में स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग के लोग बूथों के साथ घर-घर जाकर टीकाकरण करें। कार्यक्रम की सफलता के क्रम में पशुपालन विभाग के साथ सूअर पलकों को प्रेरित कर उनके बाड़े को आबादी से दूर रखने के प्रयास करने के साथ सूअर पलकों को अन्य व्यवसाय के लिये प्रेरित करें। सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि दो से 16 अप्रैल तक चलने वाले पखवाड़े में कुल 11580 बच्चों को इंसेफ्लाइटिस का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 1911 टीमें गठित की गई है। इस दौरान डीएम प्रकाश बिंदु ने शिक्षा विभाग के अधिकारी को लोगों को इससे जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली और नगर पालिका और पंचायतों को फागिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, सभी तहसील के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी आदि रहे।