फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिलीं आंगनबाड़ी कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बुलावे पर आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल गीतांजलि मौर्या के नेतृत्व में मिलकर संगठन की समस्याओं से अवगत कराया। सदस्यों से सीएम ने आश्वासन देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय को बढ़ाने के लिए गठित कमेटी कि रिपोर्ट मिल चुकी है, शीघ्र ही शासन ने मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही काटे गए मानदेय का भुगतान भी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर एसोसिएश ने दो अप्रैल को प्रस्तावित चेतावनी रैली स्थगित करते हुए 30 अप्रैल घोषणा न होने पर चेतावनी रैली निकाले जाने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री से मिलने वाली सदस्यों में प्रभावती देवी, सरिता सिंह , आशा बौद्ध, यासमीन खातुन, उषा मौर्या आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें