बडागांव। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आएगी। हमारा भाजपा के साथ गठबंधन जारी रहेगा।
यह बातें रविवार को अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव सुनील पटेल के कैंप कार्यालय सोनपुरवा में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बहुआयामी व्यक्तित्व एवं विकासवादी नीतियों के कारण आज पूरे भारतवर्ष में उनके नाम का डंका बज रहा है। टीबी उन्मूलन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 1135 स्वास्थ्य सेंटरों पर ऐसी मशीन लगाई गई है जो दो घंटे में क्षय रोग की जांच कर रिपोर्ट दे देगी।
उधर, मिर्जामुराद के प्रतापपुर गांव स्थित यशपाल सिंह आईवी लीग स्कूल में आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ने कहा कि शिक्षण संस्थान खुलना देश व समाज हित में है लेकिन शिक्षा में पारदर्शिता जरूरी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवापुरी विधायक नीलरतन सिंह पटेल रहे।