फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के संसदीय कार्यालय में हुई शिकायत 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वराणसी। जिला पंचायत में करोड़ों रुपये की घपलेबाजी की शिकायत पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय से की गई है। जिला पंचायत सदस्यों ने शनिवार को कार्यालय प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। कार्यालय प्रभारी ने मंडलायुक्त को जांच कराकर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। सदस्यों का आरोप है कि भाजपा के कुछ लोग सरकार छवि की खराब करने में लगे हैं।
विज्ञापन

भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अमित सोनकर, रामचंद्र पाल, कुंवर वीरेंद्र, रीता सोनकर और गायत्री कन्नौजिया ने बताया कि शनिवार को पीएम संसदीय कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराया गया है। करोड़ों रुपये के इस घोटाले के दोषियों पर कार्रवाई के लिए उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया है। पंचायत सदस्यों ने बताया कि कार्यालय प्रभारी ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को जांच कर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
गौरलतब कि इस मामले में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने सीडीओ सुनील कुमार वर्मा से तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। तय समय बीतने के बाद भी रिपोर्ट नहीं भेजी गई है। इसी दौरान कमिश्नर भी डीएम से रिपोर्ट तलब कर चुके हैं पर कार्रवाई के नाम पर अब तक कुछ नहीं किया गया है। इसके चलते कुछ पंचायत सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें