भदोही। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारत रत्न, स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर मशाल रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर उन्हें याद करते हुए खिराजे अकीदत पेश की गई। बैठक में उनके चित्र पर गुलपोशी की गई।
वक्ताओं ने कहा कि मौलाना आजाद देश के स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ साथ रहे। देश की स्वतंत्र में उनका अमिट योगदार रहा जिसे भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि वे पत्रकारभी थे और अपनी पत्रकारिता के माध्यम से आजादी के दीवानों का लगातार उत्साहवर्धन किया।
पीसीसी सदस्य मुशीर इकबाल ने कहा कि मौलाना आजाद देश के प्रथम शिक्षामंत्री बने। उन्होंने देश में शिक्षा को मजबूत आधार दिया। विभाजन के दर्मियान उन्होंने भारतीय मुसलमानों से भारत में ही रहने की अपील की जिसे अधिसंख्य भारतीयों ने माना। जिला सचिव मसूद आलम, कमर मलिक, काशीनाथ, निजामुद्दीन मंसूरी, नूरआलम, महेंद्र पाल, नन्हे अंसारी, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, अब्दुल रब, शाह आलम मंसूरी, शफीक अंसारी, मो.असलम, अजय गौड़, अफसार आलम आदि मौजूद रहे।