फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मतदान समाप्त, आज आएगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उप्र कोटे के तीन रिक्त प्रशासनिक समिति के सदस्यों के लिए गत 16 फरवरी से हो रहे आनलाइन मतदान गुरुवार को शाम पांच बजे तक बदं हो गए। शुक्रवार को नोएडा में मतगणना के बाद होने वाली वार्षिक साधारण सभा में परिणाम की घोषणा की जाएगी। परिणाम को लेकर जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
विज्ञापन

परिषद के पांच सदस्य पदों पर चुनाव की अधिसूचना जारी हुई थी। शेष भारत और कश्मीर कोटे के एक-एक सदस्य पदों पर किसी प्रतिद्वंदी के न होने से चुनाव निर्विरोध हो चुका है। उप्र कोटे के तीन सीटों पर छह उम्मीदवारों ओएन मिश्रा बच्चा, हाजी फिरोज वजीरी, श्रीराम मौर्या, जितेंद्र गुप्ता, राशिद कमर अंसारी, श्यामलाल मौर्या (सभी भदोही) के बीच मुकाबला है। 16 फरवरी से आनलाइन मतदान प्रारंभ होकर आज गुरूवार सायं 5 बजे मतदान लाइनें बंद हो गईं।
गुरूवार की शाम निर्वाचन अधिकारी परिषद के अधिशासी निदेशक, संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर नोएडा में प्रशासनिक समिति की बैठक होगी। बैठक के बाद मतगणना और फिर वार्षिक साधारण सभा में परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए हैं। इसका श्रेय देश भर के कालीन निर्यातकों को जाता है। उधर सभी प्रत्याशी भदोही का होने से परिणाम को लेकर कयासबाजी का दौर तेज हो गया है। दोनो ही पक्ष अपनी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें