फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ने स्केटरों को दिया रिंक का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के खेल इतिहास में शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। विज्ञान संस्थान के खेल मैदान पर मानक के अनुसार बने स्केटिंग रिंक का शुभारंभ हो गया। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में अभी तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पास ही अपना स्केटिंग रिंक है। अब बीएचयू प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय बन गया, जिसके पास अपना स्केटिंग रिंक हो गया है। इस रिंक पर स्पीड रेस, रोलर हॉकी और कलात्मक स्केटिंग की स्पर्धा हो सकेगी।
विज्ञापन

रिंक का शुभांभ करते हुए विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के महाससचिव प्रो. बीसी कापड़ी ने कहा कि अभी 70 मीटर का रिंक है। भविष्य में इसको बढ़ाया जाएगा। अध्यक्षता करते हुई डॉ. निर्मला होरो ने कहा कि आने वाले दिनों पर यहां पर फ्लड लाइट की सुविधा दी जाएगी। ताकि रात में भी खेल हो सके। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. अखिल मल्होत्रा, जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी सचिव शम्स तबरेज शंपू, वाराणसी डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रईस अहमद, सचिव मोहनुउद्दीन, नफीस अहमद, फैज अहमद, संजय प्रजापति, दीक्षा और आयुषी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें