फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य प्रसाद अध्यक्ष, सुरेंद्र दूबे महामंत्री निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। सूर्य प्रसाद द्विवेदी भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को हुए चुनाव में उन्होंने सीधे मुकाबले में मोतीलाल को 85 मतों से हराया। इसी प्रकार महामंत्री पद पर सुरेंद्र दूबे निर्वाचित हुए। उन्होंने गिरजाशंकर को 41 मतों से हराया। गुरुवार सुबह नौ बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने निर्वाचन की घोषणा की। परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने मिठाई
विज्ञापन

खाकर और खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा बाकी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसकी विधिवत घोषणा गुरुवार को की गई। कुल 793 वैध मतदाताओं में से 588 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। 12 चक्र की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूर्य कुमार द्विवेदी को 312 मत मिले जबकि मोतीलाल को 227 मत से संतोष करना पड़ा। तीन मत रद हुए। उधर महामंत्री पद पर सुरेंद्र दूबे को 310 और गिरजाशंकर को 269 मत मिले।
देर शाम निर्वाचन अधिकारी के परिणाम की घोषणा करते ही अध्यक्ष और महामंत्री समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़ बाकी पदों पर केवल एक एक प्रत्याशियों के होने से उनका चुनाव निर्विरोध हो गया। जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरतप्संह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय, संयुक्त मंत्री चंद्रेश राय, पुस्तकालय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष पंकज यादव के अलावा निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों में दशरथ कुशवाहा, विनोद सोनकर, पंकज कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, विनय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने के बाद अधिवक्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी और उनके 11 सहयोगियों अशोक श्रीवास्तव, बरसाती राय, पुष्पराज पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, प्रसन्न कुमार मिश्र, मृत्युंजय सिंह, रामप्रकाश यादव, रजनीश पांडेय, रोहित कुमार पांडेय, अंकित कुमार पांडेय, अवधेश सिंह को धन्यवाद और आभार जताया। जीत के बाद बार के सदस्यों ने निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को फूल माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें