फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहडि़या मंडी से 22 बोरा प्याज चोरी, आढ़तियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी पहडि़या में पुलिस चौकी होने के बावजूद आए दिन चोरी की वारदातों से कारोबारी आक्रोशित हैं। शुक्रवार की रात एक फर्म से 22 बोरी प्याज चोरी हो गया। आढ़तियों ने शिकायत की तो चौकी पुलिस ने उस फर्म के ही दो मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों को थाने ले जाया जाने लगा तो आढ़तियों ने इसका विरोध किया। चोरों की धरपकड़ के बजाए श्रमिकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वे सड़क पर उतर आए। पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग जाम कर दिया। पुलिस और मंडी प्रशासन के अधिकारियों के हस्तक्षेप पर व्यापारियों ने जाम खोला। साथ ही, मंगलवार तक चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पहडि़या मंडी में चौकी पुलिस के अलावा निगरानी के लिए दर्जन भर से अधिक होमगार्ड तैनात रहते हैं, बावजूद इसके चोरी की वारदातें आए दिन सामने आ रही हैं। पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना था कि अशोक सिंह एंड ब्रदर्स फर्म का 22 बोरा प्याज चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई तो छानबीन के बजाए श्रमिकों को ही पुलिस परेशान करने लगी। जबकि, एक-दो बोरा प्याज भी बिना शुल्क अदा किए गेट से बाहर नहीं ले जाया जा सकता, बावजूद इसके 22 बोरा प्याज परिसर से गायब हो गया और पुलिस को भनक नहीं लगी। प्रदर्शन में अशोक सिंह, हीरालाल, हीरा मौर्या, जगदंबा राय, शैलेंद्र सिंह, रवि सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें