फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान चिंतामणि गणेश की निकली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री चिंतामणि गणेश मंदिर में वाल्मिकी रामायण कथा के अंतिम दिन शोभायात्रा निकाली गई। सोमवार को सोनारपुर स्थित मंदिर में सुबह भगवान चिंतामणि गणेश का भव्य शृंगार किया गया। फूल और मालाओं से सजावट के उपरांत भगवान को विभिन्न प्रकार के फल-मिष्ठान्न का भोग लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत हवन में 24 हजार आहुतियां दी गईं। मंदिर परिसर में चल रही कथा के समापन के पश्चात भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण बच्चों द्वारा राम, लक्ष्मण, भरत शत्रुघभन, लवकुश, हनुमान और भगवान राम दरबार की झांकी थी। शोभायात्रा हनुमान घाट, अस्सी, भेलूपुर, सोनारपुरा होते हुए मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। संचालन महंत चल्ला सुब्बा राव शास्त्री कर रहे थे। इस दौरान सतीश चंद्र मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा, मधुसूदन त्रिपाठी, सुनील पांडेय, रामगोपाल मोहले, राजेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें