फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 घंटे देरी से पहुंची बेगमपुरा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से चलने वाली या होकर जाने वाली कई ट्रेनें घंटो देरी से चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को घंटो प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करते देखा जा रहा है। यही नही ट्रेनों के कैंसिलेशन और लोकेशन जाने के लिए भी टिकट और पूछताछ खिड़कियों पर भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

डाउन बेगमपुरा 15 घंटे, बरेली-वाराणसी साढे़ सात घंटे, गाजीपुर-प्रयाग साढ़े आठ घंटे, गरीब रथ छह घंटे, स्वतंत्रता सेनानी साढ़े छह घंटे, जलियावालाबाग एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, दून एक्सप्रेस पांच घंटे, सद्भावना डाउन साढ़े तीन घंटे, बाबू धाम एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे देरी से वाराणसी पहुंची। यात्री प्रतिक्षालयों और प्लेटफार्म पर लोग लेट ट्रेनों का इंतजार करते रहे। कहीं ऑनलाइन ट्रेनों की लोकेशन देखी जाती रही तो वहीं पूछताछ काउंटरों पर भी लोग मशक्कत करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें