फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन में तैनात पीएसी के जवानों ने की युवक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र के रेड जोन स्थित शनिदेव प्वाइंट पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। कालिका गली के रास्ते अपने घर जा रहे जितेंद्र यादव ने खुद और पत्नी की पिटाई का आरोप ड्यूटी पर तैनात पीएसी के जवानों पर लगाया। जितेंद्र के समर्थन में क्षेत्रीय लोग भी आ गए और विरोध शुरू कर दिए तो मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। आरोपी जवानोें पर कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

भुक्तभोगी जितेंद्र यादव ने बताया ने बताया कि वह कालिका गली के रास्ते अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी में तैनात पीएसी के जवानों ने उससे लाइन में लगकर आने को कहा तो उसने बताया कि यहीं उसका घर है और वह विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने नहीं जा रहा है। इसी बात पर पीएसी के जवानोें ने उसके साथ कहासुनी शुरू कर दी। इसी बीच अचानक कुछ जवानों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी तो शोर सुनकर उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई। बीचबचाव करने पर जवानों ने पत्नी की भी पिटाई की। जितेंद्र और उसकी पत्नी की पिटाई होते देख इलाकाई लोग एकजुट हुए और विरोध करना शुरू कर दिए। इलाकाई लोगों का कहना था कि पीएसी के जवान आए दिन किसी न किसी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इस संबंध में एसपी सुरक्षा शैलेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। डिप्टी एसपी को जांच का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें