फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस सेक्टर में बंटा जिला, चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए जिले को 24 सेक्टर में बांटकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाया जाएगा। 07 से 17 नवंबर तक चलने वाले अभियान में दो साल तक के 8166 बच्चों और 1171 गर्भवती महिलाओं को चिह्नित किया गया है। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने यह जानकारी दी। इसके पहले महिला अस्पताल कबीरचौरा में अपर निदश्ेाक डॉ. अंशु सिंह ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बच्चों में टीबी की बीमारी से बचाव के लिए बीसीजी का टीका, डिप्थेरिया, काली खांसी, टिटनेस, हिमोफेलस इन्फ्लोएन्जा तथा हेपेटाइटिस से बचाव के लिए पेंटा वैलेंट, पोलियो की खुराक और इन्जेक्शन, खसरे का टीका तथा विटामिन‘ए‘ की खुराक दी जाएगी। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 699 टीकाकरण सत्र संचालित किए जाएंगे। इसमें मलिन बस्तियों, घनी आबादी वाले क्षेत्रों तथा घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इसकी जिम्मेदारी 107 एएनएम और 1200 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं को दी गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार, शनिवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन अभियान नहीं चलेगा। अभियान के अवसर पर अपर निदेशक ने कहा कि वर्ष 2018 तक देश में गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का 90 प्रतिशत तक टीकाकरण करना है। इसके लिए समय-समय पर टीके लगाए जाने के साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें