फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने निकाली शोभयात्रा, नारी सशक्तिकरण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में चल रहा 44वां स्थापना दिवस सृजन2017 मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हो गया। अंतिम दिन पांचों संकायों की ओर से शोभायात्रा निकालकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इसके बाद एकल ओर समूह नृत्य की प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक प्र्रस्तुति के बल पर छात्राओं ने तालियां बटोरी।
विज्ञापन

कॉलेज के परमानंदपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एकल नृत्य और समूह नृत्य में विज्ञान संकाय की टीम को पहला स्थान मिला जबकि वाणिज्य संकाय की टीम दूसरे स्थान पर रही। शोभायात्रा में गृह विज्ञान संकाय की टीम, पोस्टर-रंगोली प्रतियोगिता में कला संकाय की टीम पहले स्थान पर रही जबकि वाणिज्य संकाय को दूसरा स्थान मिला। समापन समारोह के बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के पूर्व निदेशक प्रो.एसएन उपाध्याय, एनसीसी के ले.कर्नल नंदा बल्लभ और प्रो.बीडी मिश्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रबंधक अनिल जैन की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्या डॉ. कुमकुम मालवीय, धनयवाद ज्ञापन अशोक अग्रवाल और संचालन डॉ. आभा सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें