फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति के लिए छात्र-छात्राओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, पहड़िया में किया गया। इसमें वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया और मिर्जापुर समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों के आए परीक्षार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के कुल 4050 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2606 शामिल हुए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए बनाई हेल्प डेस्क के माध्यम से परीक्षा संबंधी उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रति इस कदर उत्साह था कि आसपास के जिलों से बहुत से परीक्षार्थी रात में ही बनारस पहुंचने लगे थे। सुबह छह बजे तक 100 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच चुके थे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 11.30 बजे तक हुई, जिसमें 9वीं-10वीं के 1089 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 1721 पंजीकृत थे, जिनमें से 632 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, 11वीं-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए दूसरी पाली में अपराह्न 1 से 2.30 बजे परीक्षा कराई गई। इसमें 2329 में से 1517 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 812 इस परीक्षा में गैरहाजिर रहे। सुबह साढ़े आठ बजे गेट के सामने अनुक्रमांकवार परीक्षार्थियों और कमरों की सूची चस्पा कर दी गई थी ताकि परीक्षार्थियों को असुविधा न हो। कई परीक्षार्थी ऐसे भी थे, जिन्हें किन्हीं कारणों से प्रवेशपत्र नहीं मिल पाया था, उनकी समस्या का समाधान हेल्प डेस्क के माध्यम से किया गया। दोनों पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने में अशोका इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन अमित मौर्य के निर्देशन में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें