फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं को पढ़ाया सेहत का पाठ
विज्ञापन

वाराणसी। अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को छात्राआें को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। खास तौर से माहवारी के दौरान साफ-सफाई के बारे में बताया गया। साथ ही उन्हें सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
विज्ञापन

वानप्रस्थ सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित ‘विमोचन : एक शुरुआत’ कार्यक्रम में कॉलेज की प्रबंधक व चिकित्सक डॉ. रितु गर्ग ने कहा कि समय-समय पर छात्राओं को स्वास्थ्य और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। इससे वे भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच सकती हैं। इस दौरान 500 से अधिक छात्राओं को संस्था की ओर से सेनेटरी पैड वितरित किए गए। संस्था के महासचिव राकेश मिड्ढा ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ ही हर महीने एक हजार पैकेट सेनेटरी पैड वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष तपनकांति चक्रवर्ती ने की। इस दौरान राकेश मोहन दीक्षित, नंद किशोर अरोड़ा, अजय रतन, परविंदर बत्रा आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य अर्चना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें