फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरहुआ ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/हरहुआ। सपा नेता अरविंद मौर्या की पत्नी हरहुआ ब्लॉक प्रमुख अर्चना मौर्या की कुर्सी खतरे में है। शनिवार को रायफल क्लब में ब्लॉक के 133 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 70 सदस्यों ने अर्चना मौर्या के खिलाफ डीएम योगेश्वर राम मिश्र के समक्ष शपथ पत्र दिया। डीएम ने इस मामले में डीपीआरओ को नोडल अधिकारी बनाया है। सभी शपथ पत्र उनके कार्यालय में जमा करा दिए गए हैं। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तिथि जल्द निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड के दौरान हालांकि रायफल क्लब में भाजपा का कोई पदाधिकारी तो नहीं दिखा लेकिन पूरे खेल के पीछे भाजपा के बड़े नेताओं का हाथ माना जा रहा है। सूत्रों की मानें तो भाजपा की तैयारी संतोष पटेल उर्फ अशोक पटेल को नया ब्लॉक प्रमुख बनाने की है।
सपा ने अरविंद मौर्या को विधानसभा चुनाव में शिवपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि शिवपाल यादव की तरफ से जारी इस टिकट को काटकर बाद में पार्टी ने आनंद मोहन यादव को यहां मैदान में उतारा था। ब्लॉक सूत्रों के मुताबिक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए लामबंदी दो महीने से चल रही थी। शनिवार को असंतुष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्यों का खेमा संतोष पटेल और देवव्रत रघुवंशी के नेतृत्व में रायफल क्लब पहुंचा था। अविश्वास प्रस्ताव पास कराने के लिए 69 सदस्यों की ही आवश्यकता है। डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 70 सदस्यों ने हलफनामा दिया है। रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। एक महीने के अंदर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

14 माह में हुई सिर्फ एक बैठक
हरहुआ। विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों में ब्लाक प्रमुख अर्चना मौर्या के प्रति नाराजगी कई बिंदुओं पर थी। असंतुष्ट सदस्यों का कहना है कि बीते 14 माह में सिर्फ एक बैठक हुई। बैठक न कराने के मुद्दे पर नाराजगी बढ़ते हुए अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंच गई। पिछले ब्लाक प्रमुख चुनाव में 136 मतों के सापेक्ष डॉ. संतोष पटेल को 48 वोट मिले थे जबकि 86 वोट पाकर अर्चना मौर्य विजयी हुई थीं। दो वोट नहीं पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें