फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में बच्चे की मौत, मां की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट थाना अंतर्गत पहड़िया में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मासूम अर्षित सिंह (6) की मौत हो गई। वहीं, उसकी मां श्रुति सिंह (26) गंभीर हाल में मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराई गई है। सूचना पाकर पहुंची कैंट पुलिस ने अर्षित के पिता की मांग पर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई गई है कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से बच्चे की मौत हुई है और मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पहड़िया क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली श्रुति और उसके बेटे की हालत अचानक गंभीर होने पर बुधवार की रात मकान मालिक ने उसके पिता को सूचना दी थी। बताया जाता है कि श्रुति का विवाह वर्ष 2010 में चोलापुर के तरांव निवासी विनय कुमार सिंह के साथ हुआ था। मगर, दोनों बीते तीन साल से अलग रहते थे। मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने अर्षित को मृत घोषित कर दिया जबकि श्रुति को भर्ती कर लिया। इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद ने बताया कि तरांव निवासी विनय कुमार सिंह ने उन्हें जानकारी दी कि अर्षित उनका बेटा है और वो उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत की वजह जानना चाहते हैं। इसलिए अर्षित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें