फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू केवी में दूसरी पाली में दाखिले के लिए कल से मिलेगा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में दूसरी पाली में दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। कक्षा एक से नौवीं और ग्यारहवीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की कक्षाएं इस पाली में चलेंगी। इसके लिए 28 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रवेश फार्म लेकर उसे जमा किया जा सकेगा। खास बात यह है कि विद्यालय काउंटर से तो फार्म मिलेगा ही इसके वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विद्यालय में दो पालियों में पढ़ाई की व्यवस्था केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयास पर शुरू हो रही है। विद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के हिसाब से इसमें केवल केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चे ही नहीं बल्कि सभी के बच्चे दाखिला ले सकते हैं। हालांकि कुछ श्रेणियों के बच्चों को प्रवेश में नियमानुसार वरीयता दी जाती है। प्रवेश के लिए हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक फार्म प्राप्त कर उसे निर्धारित तिथि तक जमा किया जा सकेगा। कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा 13 अगस्त, जरुरी पड़ने पर लॉटरी की तिथि 18 अगस्त, चयनित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 22 अगस्त, सभी कक्षाओं में प्रवेश का प्रारंभ 23 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगा। विस्तृत जानकारी विद्यालय के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकेगी। इस बारे में प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि संगठन की ओर से आदेश आने के बाद से तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूसरी पाली के लिए विद्यालय में सभी जरूरी संसाधन मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें