फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1.39 लाख किसानों की होगी ऋण माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अकेले यूबीआई से किसानों का 59.18 करोड़ रुपये कर्ज किसान ऋण मोचन योजना के तहत माफ होगा। जिले में 40 हजार 831 किसानों ने 11 बैंकों से 206.50 करोड़ का ऋण लिया है। जिले में कुल किसानों की संख्या एक लाख 53 हजार 822 है। लघु किसानों 11 हजार 629 यानी 7.56 प्रतिशत और सीमांत किसान एक लाख 39 हजार 117 यानी 90.44 प्रतिशत है। बड़े किसान 3076 यानी दो प्रतिशत हैं।
विज्ञापन

सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि किसानों के ऋण का ब्योरा तैयार है। उनके आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। इस दौरान उनकी शिकायतों का निस्तारण भी जिला कृषि कार्यालय में किया जा रहा है। किसानों के दस्तावेजों की जांच जिला स्तरीय कमेटी करेगी। इसके बाद इन किसानों के एक लाख तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार है। प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें