फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरिया मार्ग पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। सावन में महीने भर बाबा विश्वनाथ, मार्कंडेय महादेव कैथी और पंचक्रोशी मार्ग पर पड़ने वाले शिवालयों में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को फूलपुर थाने में वाराणसी और जौनपुर के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें वाहनों के लिए रूट डायवर्जन, प्रमुख स्थलों पर बैरीकेडिंग, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने, कांवरियों के ठहरने और बिजली-पानी की व्यवस्था पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक के बाद अधिकारियों ने जौनपुर के त्रिलोचन जौनपुर से तरना तक के स्थान चिह्नित करते हुए पुलिसकर्मियों और न्यायिक अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की। साथ ही कांवरियों के ठहरने के लिए स्थान चिह्नित कर वहां प्रकाश और पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इन स्थानों पर पुलिसकर्मियों और पुलिस मित्र की ड्यूटी लगाने, फ्लैक्स बोर्ड लगाकर दोनों जिलों के अधिकारियों के फोन नंबर डिस्प्ले करने और फूलपुर थाने में कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एसडीएम पिंडरा डॉ. एनएन यादव, एसडीएम केराकत जगदंबा सिंह, सीओ पिंडरा अभिनव यादव, सीओ केराकत राजकुमार पांडेय, एसओ फूलपुर अनिल सिंह और एसओ जलालपुर तहसीलदार सिंह आदि मौजूद थे।
दो दिन तक प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन
वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर जलालपुर से लेकर बनारस शहर तक भारी वाहन दो दिन तक प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक में तय हुआ कि जौनपुर के जमालपुर की ओर से आने वाले वाहनों को मड़ियाहूं और थाना गद्दी की तरफ मोड़ दिया जाएगा। वहीं, फूलपुर की तरफ से जाने वाले वाहनों को सिंधोरा रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा। डाइवर्जन की व्यवस्था रविवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

फूलपुर और पिंडरा में अतिक्रमण हटवाया
कांवर यात्रा के मद्देनजर एसडीएम पिंडरा ने फूलपुर और पिंडरा में अतिक्रमण हटवाया। सड़क के किनारे स्थित मांस की दुकानों को प्रत्येक सोमवार को बंद रखने की हिदायत दी। उन्होंने दुकानदारों से सड़क के पटरियों को खाली रखने की हिदायत दी। साथ ही थानाध्यक्ष को बाजार और कांवरिया मार्ग पर गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें