फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मौतों के बाद जागे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। चोलापुर ब्लाक के नियारडीह गांव में डायरिया फैलने से दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। गुरुवार को चिकित्सकों की टीम के साथ सीएमओ डॉ. वीबी सिंह गांव पहुंच कर पीड़ितों से मिले। तहकीकात करने पर पता चला कि कुएं का दूषित पानी पीने की वजह से लोग बीमार हुए हैं। इसके बाद बस्ती में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया और ओआरएस और दवाइयां बांटीं गईं। साथ ही गंभीर रूप से बीमार आधा दर्जन लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

नियारडीह की पांडेय बस्ती में कई दिनों से डायरिया फैला हुआ है। पीड़ित पप्पू पांडेय ने सीएमओ को बताया कि गंभीर रूप से बीमार अपनी नौ साल की बेटी को दो दिन पहले उन्होंने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने जवाब दे दिया। घर लाने के बाद बच्ची की मौत हो गई। इसके तीन दिन पहले घनश्याम गुप्ता के बेटे राहुल गुप्ता की मौत हो गई थी।
इस दौरान चिकित्सकों ने पीड़ितों की जांच की। इसमें गंभीर रूप से बीमार आर्यन पांडेय (4), शीतला पांडेय (70) पप्पू पांडेय (40) और कौशल्या (55) समेत पांच लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोलापुर ले जाया गया। वहीं, प्यारी (62) और साइना (1) का चिकित्सकों ने उपचार कर दवाइयां मुहैया कराईं। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हुए हैं। हालांकि अब स्थिति में सुधार हो रहा है। सीएमओ ने बताया कि गोरख पांडेय के घर के सामने स्थित कुएं का दूषित पानी पीने की वजह से लोग बीमार हुए हैं। पास में ही बह रहा नाला खुला होने के कारण भी संक्त्रस्मण फैल रहा है। कुएं में और हैंडपंप के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें