फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल रेस में हासिल किया प्रथम स् थान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मखमली कालीनों के लिए विश्वविख्यात कालीन नगरी भदोही के माधोसिंह बाजार निवासी खिलाड़ी शेख रहबर जमा ने 2020 में टोकियो ओलंपिक में खेलने की ओर कदम बढ़ा दिया है। साइक्लिंग के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे रहबर ने अब इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (आईओसी) के निर्देशन में बंगलूरू में 11 जून को आयोजित 72 किमी रेस में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यूनियन साइकिलिंग इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से माधोसिंह निवासी शेेख कैसर जमा के इकलौते बेटे शेख रहबर जमा साइकलिंग में अपनी छाप छोड़ रहा है। नौ माह पूर्व चीन के हैनान में इंटरनेशनल साइकिलिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले रहबर जमा ने 11 जून को बंगलूरू के नंदी हिल्स रोड पर हुई रेस में पहला स्थान हासिल किया। इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के निर्देशन में हुए आयोजन में देशभर के कई प्रांतों से साइकिल रेसरों ने भाग लिया। रहबर ने 72 किमी की दूरी दो घंटे 41 मिनट 49 सेकेंट में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक के चिकमंगलपुर के विक्रम सिंह ने दो घंटे 43 मिनट छह सेेकेंड में रेस निकालकर दूसरा स्थान और हरियाणा के शोएब भूट ने दो घंटे 43 मिनट 21 सेकेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहां के क्षेत्रीय विधायक एम कृष्णनप्पा ने खिलाड़ियों को पुरस्क़ृत किया। संस्था के निदेशक डॉ. वगीह आजम ने बताया कि 2020 में जापान में होने वाले ओलंपिक में साइकिलिंग को भी शामिल किया जाएगा। इसको लेकर ऐसे आयोजनों से होनहारों की खोज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें