दो प्रधान, एक बीडीसी पद के लिए होगा उपचुनाव
सोनभद्र। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के रिक्त दो प्रधान, एक बीडीसी और 14 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। एक जुलाई को मतदान एवं तीन को मतगणना होगी। जिला प्रशासन ने चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस लिया है।
बताते चले कि जिले में 637 ग्राम पंचायतें है। इनमें से चतरा ब्लॉक में 60 ग्राम पंचायत, नगवां में 52, राबर्ट्सगंज 140, घोरावल में 144, चोपन में 61, म्योरपुर में 80, दुद्धी में 60 और बभनी में 40 ग्राम सभा है। इन ग्राम पंचायतों में 7881 ग्राम पंचायत सदस्य पद है। वर्तमान में दो प्रधान, एक बीडीसी और 24 ग्राम पंचायत सदस्य पद खाली है। रिक्त पदों पर चुनाव कराने के लिए आयोग ने तिथि घोषणा कर दी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि घोरावल के सोतिल, चोपन के कन्हौरा में प्रधान और घोरावल के बारी महेवा में बीडीसी पद के लिए चुनाव होगा। साथ ही पल्हारी के वार्ड आठ, मड़पा के पांच, मुहरेसर के नौ, कबरी के छह, आठ, बेलछ के तेरह, सहिजन के सात, आरंगपानी के पंद्रह, बचरा के एक, पांच, ओबराडीह के एक, भटौलिया के पांच, पगिया के एक, जुड़वरिया के एक, सहदेवा के दो, सरवट के दस, बहेरा के चार, धौरहरा के पांच, खजुरौल के तीन, कुड़ारी के आठ, कन्हौरा के एक, खरौंधी के एक, दिघुल के दो और पकरी के वार्ड तेरह मेें सदस्य पद का चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि 20 जून को नामाकंन, 22 जून को नामाकंन पत्रों की जांच, 24 को पर्चा वापसी और उसी दिन अपरान्ह तीन बजे से चुनाव चिन्ह वितरित किया जाएगा। एक जुलाई को मतदान होगा और तीन जुलाई को वोटों की गिनती होगी।