फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में सड़कों पर अब भी गड्ढे ही गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ में सड़कों पर अब भी गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन

मधुबन। सूबे की सरकार ने 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का ऐलान कर रखा है मगर सरकार के ऐलान को उसके ही अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। अब जबकि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की समय सीमा में महज आठ दिन शेष है, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे नजर आ रहे हैं। मधुबन तहसील क्षेत्र की घोसी-मधुबन सहित अधिकांश सड़कों पर मरम्मत कार्य भी शुरू नही हुआ हो पाया है। अगर कहीं हुआ भी है तो सड़क पर लेपन कर रश्म अदायगी की गई है।
विज्ञापन

मधुबन से घोसी मुख्यालय को जाने वाली 15 किलोमीटर सड़क बद से बदतर हालत में है। एक तो सिंगल रोड उसके बाद गड्ढे में सड़क पटरी तो दूर दूर तक नजर नहीं आ रही है। सड़क के किनारे बने गड्ढों में पानी भरने से बाइक या साइकल नीचे उतारना खतरे से खाली नहीं है। 15 किलोमीटर सड़क की दूरी तय करने में घंटो का समय लग जाता है। लगभग चार वर्ष पूर्व चिरैयाकोट से मुहम्मदाबाद वाया घोसी मधुबन तक सड़क उच्चीकरण और दो लेन की सड़क बनाने का प्रस्ताव पूर्व में पास हुआ था। उसका पैसा भी रिलीज हो गया था। जिसमें कुछ सड़क बनी भी लेकिन मुहम्मदाबाद से मधुबन तक सड़क पर कार्य आज तक शुरू नहीं हुआ। अधिकांश पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। यह तो बानगी भर है। इसके अलावा क्षेत्र की दुबारी से परसिया जयरामगिरी,नन्दौर से लधुवाई, गंगऊपुर से सुवाह, अहिरौली से लालनपुर, नन्दौर से कटघरा शंकर, सुग्गीचौरी से सिसवा, दरगाह से घोसी सहित तमाम ऐसी सड़कें है जिस पर विभाग द्वारा वर्षो से कोई कार्य किया ही नहीं किया गया। अब जबकि बरसात शुरू हो गई है तो इन सड़कों पर कार्य करना भी मुश्किल ही नही अब नामुमकिन हो गया है। इस बाबत लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके प्रसाद का कहना है कि बजट मिल गया है। गिट्टी न मिलने के चलते समस्या आ रही है। गिट्टी मुहैया होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें