फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में टॉर्चर करने का आरोप, चौक थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हार चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक की पुलिस हिरासत में बर्बर तरीके से पिटाई और करंट से टॉर्चर करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को उसके परिजन चौक थाने के सामने हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। आननफानन में बेहोश युवक को उपचार के लिए पुलिस मंडलीय अस्पताल ले गई जहां उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए।
विज्ञापन

इस दौरान चौक थाने के सामने काफी देरी तक गहमागहमी का माहौल रहने के साथ ही गोदौलिया-मैदागिन मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रकरण को लेकर तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौक थाने पर नामजद तहरीर दी गई है। चौक थाना अंतर्गत मंगला गौरी क्षेत्र निवासी कन्हैया पांडेय के घर से 24 अप्रैल को हार सहित अन्य जेवरों की चोरी हुई थी। चौक पुलिस ने प्रकरण को लेकर मंगला गौरी निवासी कृष्णा सेठ और उसके मौसेरे भाई बड़ागांव क्षेत्र निवासी बंसी सेठ को थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया।
चौक थाने के बाहर हंगामा कर रहे परिजनों का आरोप है कि 48 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ के दौरान बंसी की इस तरह से पिटाई की गई कि उसकी हालत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गया। इसके साथ ही परिजनों ने दोनों को करंट से टॉर्चर करने का आरोप भी लगाया। परिजनों के अनुसार दोनों को पुलिस मामले में जबरन फंसा रही है। प्रकरण की जानकारी पाकर कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अजय राय भी चौक थाने पहुंचे और उच्चाधिकारियों को फोन कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मामले को तूल पकड़ता देख चौक थाने पर दशाश्वमेध, लक्सा, सिगरा और जैतपुरा थाने की फोर्स भी पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराने लगी। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर कृष्णा और बंसी को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए चौक पुलिस ने बुलाया था। प्रकरण की जांच कराई जाएगी और पुलिस कर्मियों का दोष उजागर हुआ तो उन्हें दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें