फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/दानगंज/सेवापुरी। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में शनिवार को दो लागों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनगर में बाइक सवार दो युवक बस की चपेट में आ गए। वहीं दानगंज में एक महिला को टैंकर ने कुचल दिया और फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामनगर के भीटी गांव के समीप विश्व सुंदरी पुल पर (राधिका पेट्रोल पंप के सामने) शनिवार की सुबह बिहार से आ रही निजी बस की चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए। सुबह साढ़े आठ बजे साहित्य नाका निवासी वसीम खान अपने एक साथी जौनपुर के जलालपुर निवासी कृष्ण नंद तिवारी को बाइक पर बिठाकर टेंगरा मोड़ स्थित गिट्टी-बालू की मंडी की ओर जा रहा था। भीटी गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने बिहार से आ रही बस की चपेट में आ गया। वसीम की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा उसका साथी टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित बस को कब्जे में लिया है। बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
उधर, पहाड़पुर दानगंज की रहने वाली गीता (42) अपने घर से सुबह दानगंज पोखरे पर मछली को चारा खिलाने के लिए पैदल जा रही थी। चंदवक से वाराणसी की तरफ तेज रफ्तार से टैंकर आ रहा था। टैंकर गीता को कुचलते हुए निकल गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गीता आशा कार्यकर्ता थी और उसके पति की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उसके दो लड़के डब्बू और सोनू तथा एक लड़की दिव्या है। गीता आशा की ड्यूटी करते हुए एक छोटी दुकान से अपने परिवार का खर्च भी चलाती थी।
विज्ञापन

वहीं कपसेठी थाना क्षेत्र स्थित रेलवे गेट के पास साइकिल सवार पारसनाथ सोनकर (58) ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। कपसेठी थाना के पुरानी कालिका बाजार निवासी पारस नाथ सोनकर सब्जी बेचने का काम करते थे। शनिवार की सुबह वे कपसेठी सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने जा रहे थे। कपसेठी रेलवेे गेट के पास बाबतपुर से कछवा रोड जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायल अधेड़ को सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें