फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना...

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जय बजरंगी जय हनुमान...के जयघोष के साथ रविवार को हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी निकाली गई। हनुमान ध्वजा प्रभात के तहत हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से निकलने वाली 15 दिवसीय प्रभात फेरी में नौ संस्थाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया। रास्ते भर श्रद्धालु जय बजरंगी जय हनुमान, छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना... चली-चली रे भक्तों की टोली...भजन गाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ भवन से निकली प्रभात फेरी में 501 महिलाएं और पुरुष हाथों में ध्वजा लेकर शामिल हुए। प्रभात फेरी गुरुधाम, रवींद्रपुरी होकर दुर्गाकुंड पहुंची। मारवाड़ी युवा मंच अन्नपूर्णा शाखा, शिवा, अखिल भारतीय महिला सम्मेलन ने प्रभु की आरती उतारी उतारी और पुष्प वर्षा की। इसके उपरांत प्रभात फेरी त्रिदेव मंदिर होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची। हनुमान भक्त मंडल ने रथ पर विराजमान हनुमान जी का फूलों से भव्य शृंगार किया था। संकट मोचन मंदिर पहुंचने पर भक्तों ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और आरती उतारी। प्रभात फेरी में रमेश चौधरी, अनुज सर्राफ, विजय मोदी, कौशल शर्मा, मनमोहन लोहिया, विश्वनाथ पोद्दार, सुरेश तुलस्यान, योगीराज विजय, नीतू मुरारका, सरोज तुलस्यान, श्याम चंदन खेमका, कृष्ण कुमार काबरा, विजय, अनिल, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें