फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर में वैभव आर्य और सीनियर में अभय गुप्ता ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र’ पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अभय गुप्ता और जूनियर वर्ग में वैभव आर्य ने पहला पुरस्कार जीता। इसके अलावा दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय के साथ ही 10-10 सांत्वना पुरस्कार के लिए भी विजेताओं के नाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन ने इस बार गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों के लिए ‘मेरा देश, मेरा गणतंत्र’ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस बार 70वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। दो वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 62 बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर भेजी। सबने अपने-अपने ढंग से अपने भावों को व्यक्त किया। प्रतियोगिता में आई प्रविष्टियों को देखने के बाद विजेताओं के नाम की घोषणा बीएचयू व्यवहारिक कला विभाग के अध्यक्ष प्रो. हीरालाल प्रजापति, डॉ. मनीष अरोरा और पेंटिंग विभाग से ललित मोहन सोनी ने किया। विजेताओं को चांदपुर स्थित अमर उजाला कार्यालय में नौ मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग-12 से 18 साल तक
प्रथम पुरस्कार (साइकिल) अभय गुप्ता, कक्षा-11
द्वितीय पुरस्कार (ट्रैक सूट) - आस्था श्रीवास्तव पुत्री विनय कुमार लाल, कक्षा-8
तृतीय पुरस्कार (बैग, पेन सेट) - तान्या सिंह पुत्री विवेक कुमार सिंह, कक्षा-8
सांत्वना पुरस्कार (कलाई घड़ी)
1-प्रगति पाठक पुत्री अरविंद पाठक, कक्षा 11
2-योगिता शर्मा पुत्री उमेद राय शर्मा, कक्षा-8
3-दीक्षा गुप्ता पुत्री संतोष गुप्ता, कक्षा-8
4-अरविंद कुमार लाल पुत्र सुधीर लाल, कक्षा-12
5-खुशबू सेठ पुत्री विनोद कुमार, कक्षा-10
6-शोभित रघुवंशी पुत्र विजय प्रताप सिंह, कक्षा-10
7-श्वेतांक सिन्हा पुत्र आरएम सिन्हा, कक्षा-9
8-आयुषी गुप्ता पुत्री अशोक कुमार गुप्ता, कक्षा-11
9-शिवांग जायसवाल पुत्र दिनेश जायसवाल, कक्षा-9
10-विशाल पटेल स्व. कन्हैया पटेल, कक्षा-10

जूनियर वर्ग
प्रथम पुरस्कार (साइकिल) - वैभव आर्य पुत्र संजय आर्य, कक्षा-7
द्वितीय पुरस्कार (ट्रैक सूट) -नव्या सिंह पुत्री विवेक सिंह कक्षा-यूकेजी
तृतीय पुरस्कार (बैग, पेन सेट) - रोहन कुमार यादव पुत्र राजकुमार यादव, कक्षा 7

सांत्वना पुरस्कार (कलाई घड़ी)
1-प्रतिष्ठा राय पुत्री बाबू लाल राय कक्षा-छह
2-तेजस्विनी प्रजापति पुत्री विपिन कुमार, कक्षा छह
3-अंशिका पांडेय पुत्री अमितेष पांडेय, कक्षा पांच
4-वर्तिका पाल पुत्री शिवशंकर पाल, कक्षा एलकेजी
5-प्रज्ञा केशरी पुत्री दिनेश केशरी, कक्षा छह
6-पलक सोनी पुत्री जितेंद्र, कक्षा चार
7-आशुतोष आनंद पुत्र डॉ. ओपी आनंद कक्षा तीन
8-सत्यम कुमार पुत्र सुशील कुमार, कक्षा छह
9-आराध्या जायसवाल पुत्री विकास, कक्षा एक
10-आर्या प्रकाश, कक्षा एलकेजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें