रामनगर। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में शनिवार को एक मरीज के परिजनों ने एक चिकित्सक पर आंख का गलत आपरेशन कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने भी आपत्ति जताई और इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
अदलहाट सिकरौल निवासी बंदों देवी आंख का आपरेशन कराने अस्पताल आई थी। यहां उनके आंख का आपरेशन होेने के बाद भी राहत नहीं मिली। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि खून की जांच का पैसा स्थानीय काउंटर पर न जमा कर पैथोलॉजी में तैनात कर्मचारी ले रहे थे और उसकी रसीद भी नहीं दिए। भाजपा नेता नंदलाल चौहान और अजय प्रताप सिंह सूचना पाकर पहुंचे और सीएमएस जांच का पैसा काउंटर पर जमा कराया और रसीद परिजनों को दी। सीएमएस डॉ. कमल कुमार ने आरोप को गलत बताया है।