फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से अधिक कारतूस खरीदने वालों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पांच से अधिक कारतूस खरीदने वालों की जांच की जाएगी। उनसे कारतूस खरीदने और उसके इस्तेमाल की भी जानकारी ली जाएगी। उक्त दिशा निर्देश मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने शनिवार को निरीक्षण के दौरान दिए। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान पटल सहायकों के कार्यों को देखा और निर्देश दिए। कमिश्नर ने डीएम आफिस के कोर्ट पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान शासनादेशों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। पटल सहायकों के कार्यों को देखा और जरूरी निर्देश दिए। अवस्थापना पटल के सहायक से कार्यों के विषय में पूछा तथा दो कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका देखी। जानकारी मिली की वित्तीय वर्ष 2018-19 में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के 719 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिनको जांच के लिए भेजा गया है। वाद लिपिक ने निरीक्षण के दौरान बताया कि 252 वादों के काउंटर दाखिल किया जाना है।
एसीआई शंकर राम को कार्य में लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने फटकार लगाई और रोजाना रात नौ बजे प्रगति रिपोर्ट बताने के निर्देश दिए। न्यायिक सहायक पटल के निरीक्षण के में पत्रावलियों पर नोटशीट आगे लिखते जाने का निर्देश दिया। पटल सहायक ने बताया कि 2828 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 14 की जांच हो चुकी है। मंडलायुक्त ने नक्शे के डिजिटलाइजेशन के बारे में जानकारी ली। खतौनी बस्ता निकलवाकर देखा और प्रत्येक बस्तों को रखने के लिए बाक्स की व्यवस्था का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें