फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की सुरक्षा की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौबेपुर के मुनारी बाजार स्थित यूनियन बैंक में गुरुवार को लूट की कोशिश के बाद बैंकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए जिलेभर के बैंकों की सुरक्षा की फिर से जांच व समीक्षा कराई जा रही है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने इस संबंध में थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद नए सिरे से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्षों को बैंकों से संपर्क कर उनके द्वारा किए गए सुरक्षा के इंतजाम पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। साथ ही बैंक के पास सुरक्षा कड़ी करने और फैंटम दस्ता, डॉयल 100 की गाड़ियों को गश्त करते रहने को कहा गया है। इसके अलावा कैश डिलेवरी करने वाली कंपनी को भी मानक के अनुसार व्यवस्था कर रिपोर्ट देने के लिए पत्र लिखा जाएगा। रिपोर्ट मिलने पर जो भी कमी मिलेगी उसके लिए बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर सही कराने को कहा जाएगा। वहीं दूसरी ओर लूट का प्रयास करने वाले तीनों बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। तमाम हाथ पांव मारने के बावजूद पुलिस टीमों को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें